रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Farrukhabad News:49.19 लाख से 12 परिषदीय स्कूलों का बदलेगा रूप – 12 Council-run Schools To Be Transformed With An Investment Of 49.19 Lakh
फ़र्रुख़ाबाद

Farrukhabad News:49.19 लाख से 12 परिषदीय स्कूलों का बदलेगा रूप – 12 Council-run Schools To Be Transformed With An Investment Of 49.19 Lakh

November 29, 2026


चित्रकूट। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अब टूटी-फूटी फर्श और जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। जिले के 12 परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 49.19 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे क्लासरूम में चमकदार टाइल्स लगेंगी, नया फर्नीचर आएगा और शौचालय में पानी की सुविधा मिलेगी।

योजना के तहत पांच स्कूलों में 30.39 लाख से कक्षाओं के फर्श पर टाइल्स लगाई जाएंगी। छह स्कूलों में 17.02 लाख से फर्नीचर आएगा। एक स्कूल में 1.78 लाख से शौचालय में पानी की व्यवस्था होगी।

इन स्कूलों में होगी सुविधा

कंपोजिट विद्यालय लोढ़वारा में 10.58 लाख, कंपोजिट विद्यालय डिलौरा में 10.61 लाख, प्राथमिक विद्यालय अहिरन पुरवा में 2.77 लाख, सती सीता प्राथमिक विद्यालय कर्वी में 3.58 लाख और संत तुलसी बाल विद्यालय कर्वी में 2.85 लाख रुपये खर्च होंगे।

इन स्कूलों मिलेगा फर्नीचर

प्राथमिक विद्यालय चितरा गोकुलपुर में 3.93 लाख, कंपोजिट विद्यालय बनकट में 3.11 लाख, कंपोजिट विद्यालय डिलौरा में 2.41 लाख, प्राथमिक विद्यालय खोही भाग-एक में 2.90 लाख, भाग-दो में 2.16 लाख और प्राथमिक विद्यालय शंकर बाजार कर्वी में 2.51 लाख के फर्नीचर की व्यवस्था होगी।

अहिरनपुरवा में पानी की सप्लाई

प्राथमिक विद्यालय अहिरन पुरवा में शौचालय में पानी की व्यवस्था के लिए 1.78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बच्चों को बैठने की बेहतर व्यवस्था मिलने से पढ़ाई में मन लगेगा। साफ-सुथरी कक्षाएं और बेहतर माहौल से उनका शैक्षिक, मानसिक और रचनात्मक विकास भी बेहतर होगा।

बच्चों को सुविधाएं देने के लिए टाइल्स, फर्नीचर और पानी की सप्लाई के लिए बजट मंजूर किया गया है। जल्द ही सभी स्कूलों में काम पूरा कराया जाएगा।- पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X