रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:नमन ने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक – Naman Won A Gold Medal In The National Hockey Competition
रेवाड़ी

Rewari News:नमन ने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक – Naman Won A Gold Medal In The National Hockey Competition

November 29, 2026


Naman won a gold medal in the national hockey competition

हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल के साथ खिलाड़ी नमन। स्रोत : कोच

रेवाड़ी। गांव पाड़ला निवासी नमन ने राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गांव और जिले का नाम रोशन किया है। इंदौर में 29 नवंबर को संपन्न हुई आईपीएससी (इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस) हॉकी प्रतियोगिता में नमन की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिए नमन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी सम्मानित किया गया।

नमन मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई (सोनीपत) की अंडर-19 हॉकी टीम के खिलाड़ी हैं और वर्तमान में 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में यह उनकी लगातार चौथी पदक उपलब्धि है। इससे पहले वह आईपीएससी की अंडर-14 और अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, जबकि अंडर-17 वर्ग में रजत पदक हासिल किया था।

प्रतियोगिता में नमन की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए नाभा की टीम को 4-1 और पुणे की टीम को 6-1 से हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी नमन अंडर-14 वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे थे।

उनकी सफलता पर दादा रामजीलाल, सरपंच लालचंद, मनोहरलाल, रामअवतार मास्टर, रमेश चंद, राजेंद्र, ओमप्रकाश, सूबेदार गिरवर सिंह और धनपत राम सहित अनेक ग्रामीणों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X