रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaithal News:संडे ऑन साइकिल के 100वें आयोजन में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प – At The 100th Edition Of ‘sunday On Cycle’, The Youth Took A Pledge To Stay Away From Drugs
कैथल

Kaithal News:संडे ऑन साइकिल के 100वें आयोजन में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प – At The 100th Edition Of ‘sunday On Cycle’, The Youth Took A Pledge To Stay Away From Drugs

November 29, 2026


At the 100th edition of 'Sunday on Cycle', the youth took a pledge to stay away from drugs.

रोहेड़ा के राजीव गांधी मिनी स्टेडियम से साइकिल रैली निकालते युवा। विज्ञ​प्ति

राजौंद। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत कैथल की ओर से संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण पर रोहेड़ा के राजीव गांधी मिनी स्टेडियम में साइकिल रैली और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला युवा अधिकारी मोहित नेहरा के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के शिक्षक जितेंद्र राठौर ने किया। शुरुआत व्यायाम और विशेष अभ्यास सत्र से हुई।

इसके बाद प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई। नशामुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत हस्ताक्षर दीवार भी लगाई गई जिस पर युवाओं ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प जताया। युवा प्रेरक दिनेश ने युवाओं को नियमित व्यायाम और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद साइकिल रैली को रवाना किया गया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त जीवनशैली का संदेश दिया।

इस अवसर पर कबड्डी प्रशिक्षक वीरेंद्र सहित जिला खेल विभाग के प्रशिक्षक ऋतु, मधु, दर्शना, राजेश, संजू, राकेश और परवीन मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को साइकिल चलाने, खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

रोहेड़ा के राजीव गांधी मिनी स्टेडियम से साइकिल रैली निकालते युवा। विज्ञप्ति

रोहेड़ा के राजीव गांधी मिनी स्टेडियम से साइकिल रैली निकालते युवा। विज्ञप्ति

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X