रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कंगना रनौत अपने बयान पर प्रदेश की जनता से माफी मांगें :शगुन दत्त – Kangana Ranaut Should Apologize To The People Of The State For Her Statement: Shagun Dutt
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

कंगना रनौत अपने बयान पर प्रदेश की जनता से माफी मांगें :शगुन दत्त – Kangana Ranaut Should Apologize To The People Of The State For Her Statement: Shagun Dutt

November 29, 2026


Kangana Ranaut should apologize to the people of the state for her statement: Shagun Dutt

कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त शर्मा। कांग्रेस।

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त ने मंडी की सांसद कंगना रनौत की ओर से कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर सवाल उठाने और डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान संबंधी कथित बयान की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि सांसद का बयान तथ्यों से परे है और संवैधानिक इतिहास के प्रति उनकी अनभिज्ञता दर्शाता है। मीडिया को जारी बयान में शगुन दत्त ने कहा कि कांग्रेस और पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली सरकार ने डॉ. आंबेडकर को संविधान की प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया था और उन्हें देश के पहले कानून मंत्री के रूप में सम्मान दिया था।

उन्होंने कहा कि संविधान बाबा साहेब और कांग्रेस की साझा लोकतांत्रिक सोच का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों से संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों पर संकट मंडरा रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस देशभर में संविधान बचाओ अभियान चला रही है।

शगुन दत्त ने कहा कि मंडी की जनता ने कंगना रनौत को क्षेत्र के विकास, आपदा राहत और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे संसद में उठाने के लिए चुना है, लेकिन वह इन मुद्दों के बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रही हैं।

उन्होंने सांसद से अपने बयान पर प्रदेश की जनता से माफी मांगने और क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों पर ध्यान देने की मांग की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X