Hamirpur News:युवती लापता, चचेरे भाइयों पर प्राथमिकी – Young Woman Goes Missing; Fir Filed Against Cousins
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के एक गांव से एक युवती को दो चचेरे भाई ले गए हैं। युवती के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एक गांव निवासी युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 10 नवंबर को परिवार सहित रिश्तेदारी में गया था। घर में 21 वर्षीय बहन अकेली थी। तभी महोबा जनपद के कबरई कस्बा के रंगबाज चौराहा निवासी अरविंद कुशवाहा अपने चचेरे भाई शरन कुशवाहा के साथ घर आया और बहन को बहला फुसलाकर ले गया है। थानाध्यक्ष राममोहन राय ने बताया कि भाई की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती की तलाश की जा रही है।
अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक को पीटा
भरुआ सुमेरपुर। गांव पंधरी निवासी जाली प्रजापति ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 23 नवंबर को अंतिम संस्कार से घर लौट रहा था। तभी गांव निवासी अनुरुद्ध, नवीन, सुरेंद्र ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज के बाद पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष राममोहन राय ने बताया कि तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
