रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:दूल्हे की भाभी का पर्स लेकर भाग रहे युवक को लोगोंं ने पीटा – People Beat Up A Youth Who Was Fleeing With The Groom’s Sister-in-law’s Purse

November 29, 2026


चंदौसी। शनिवार रात मालगोदाम रोड पर एक रिसेप्शन का आयोजन चल रहा था। इस दौरान दूल्हे की भाभी का पर्स चुराकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने दबोच लिया और पिटाई कर दी।

मालगोदाम रोड निवासी रोहित सिंह के घर शनिवार रात रिसेप्शन चल रहा था। रिसेप्शन में परिवार के लोग और रिश्तेदार शामिल हुए थे। रात करीब 10 बजे एक बाहरी युवक वहां आ गया। युवक रोहित की भाभी दीपा सिंह का पर्स लेकर भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे देख लिया।

लोगों ने सड़क पर दौड़कर युवक को पर्स सहित पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पूछताछ में युवक ने अपना निवास गणेश कॉलोनी बताया। युवक ने कहा कि वह भूखा था और खाना खाने के लिए रिसेप्शन में आया था। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X