रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bulandshahar News:4.5 अंकों के साथ अधिवक्ता अशरफ अली ने जीता प्रदेश स्तरीय चेस टूर्नामेंट – Advocate Ashraf Ali Wins State-level Chess Tournament With 4.5 Points
बुलंदशहर

Bulandshahar News:4.5 अंकों के साथ अधिवक्ता अशरफ अली ने जीता प्रदेश स्तरीय चेस टूर्नामेंट – Advocate Ashraf Ali Wins State-level Chess Tournament With 4.5 Points

November 29, 2026


Advocate Ashraf Ali wins state-level chess tournament with 4.5 points

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में छेद प्रतियोगिता के दौरान मैच खेलते अधिवक्ता। संवाद

बुलंदशहर। कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार हॉल में चल रही दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता चेस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। बेहद रोमांचक और दिमागी कसरत भरे इस टूर्नामेंट में अधिवक्ता अशरफ अली ने शानदार रणनीति और सटीक चालों के दम पर खिताब अपने नाम किया।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बुलंदशहर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 16 अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। दो दिनों तक चले इस आयोजन में कुल पांच राउंड के मुकाबले खेले गए, जिसमें अधिवक्ताओं ने काले और सफेद मोहरों के साथ एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। फाइनल राउंड की समाप्ति पर अधिवक्ता अशरफ अली ने सर्वाधिक 5 में से 4.5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और टूर्नामेंट के चैंपियन बने।

प्रतियोगिता में अन्य स्थानों के लिए भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए वीरेंद्र सिंह सिरोही ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि अमित पालीवाल तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा, चौथे स्थान पर जयवीर सिंह चौधरी और पांचवें स्थान पर नवरतन सिंह ने अपनी जगह पक्की की। टूर्नामेंट के दौरान सभागार में मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने भी खिलाड़ियों की चालों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से अधिवक्ताओं को मानसिक तनाव से राहत मिलती है और आपसी सौहार्द बढ़ता है। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को सोमवार को आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X