शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:एसआईआर पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा – Bjp Opens A Front Against Congress Over Sir

October 31, 2026


धर्मपुर (मंडी)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर राजनीतिक बहस अब गांवों तक पहुंच गई है। शुक्रवार को सज्याओ पीपलू में भाजपा ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में भाजपा नेताओं ने यह बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एसआईआर से जुड़े तथ्यों और विपक्ष की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक परषोत्तम शर्मा मुख्य वक्ता रहे। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एसआईआर पर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने और संवाद करने की अपील की। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया और जिला परिषद सदस्य श्याम लाल ने विपक्ष की नीतियों को जनविरोधी बताया। उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर जनता को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X