शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:भाषण और पोस्टर मेकिंग में हिना और सुनील अव्वल – Hina And Sunil Excel In Speech And Poster Making

November 1, 2026


मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इसमें एनसीसी एयर विंग, आर्मी विंग के कैडेटों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता की शपथ ली। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी को शपथ दिलाई।

एनसीसी एयर विंग के फ्लाइट कमांडर डॉ. चमन ने सरदार पटेल को आधुनिक और एकीकृत भारत का महान शिल्पकार बताया। उन्होंने कैडेटों से जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। लेफ्टिनेंट डॉ. बलबीर सिंह ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में हिना प्रथम, विवेक द्वितीय और कविता तृतीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में सुनील प्रथम, भूमिका द्वितीय और कविता तृतीय स्थान पर रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X