शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अदालत का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 55 हजार रुपये जुर्माना – Convict In Misdeed Of A Minor Sentenced To 10 Years In Prison, Fined 55,000 Rupees
चंपावत

अदालत का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 55 हजार रुपये जुर्माना – Convict In Misdeed Of A Minor Sentenced To 10 Years In Prison, Fined 55,000 Rupees

November 1, 2026


Convict in misdeed of a minor sentenced to 10 years in prison, fined 55,000 rupees

अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई (सांकेतिक)

विस्तार

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में सत्र न्यायालय ने कड़ा फैसला सुनाते हुए अभियुक्त हाशिम (20) को दोषी करार दिया है। विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने दोषी को 10 वर्ष के साधारण कारावास और कुल 55,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में अभियुक्त को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

अदालत ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत तीन वर्ष, धारा 87 के तहत पांच वर्ष और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4(1) के तहत 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है जो सभी साथ-साथ चलेंगी। अदालत ने अर्थदंड की राशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को देने और राज्य सरकार को एक लाख रुपये प्रतिकर देने के आदेश दिए।

जानकारी के अनुसार मार्च 2025 को थाना कोतवाली में वादी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पौत्री घर से बाजार जाने की बात कहकर गई थी जो लौटी नहीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग को हरिद्वार से बरामद किया। विवेचना के दौरान आरोपी हाशिम के साथ अरमान का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों के बयान और 23 ठोस साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए जिनके आधार पर अदालत ने हाशिम को दोषी ठहराया। दूसरे अभियुक्त अरमान के खिलाफ विशेष सत्र परीक्षण की कार्रवाई उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X