मंडला में बड़ा हादसा:मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर तबाह, शॉर्ट सर्किट की आशंका – Mandla: Massive Fire At Sweet Shop Destroys Goods Worth Lakhs, Short Circuit Suspected

मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग
November 2, 2026

मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग
शहर के बिंझिया क्षेत्र में स्थित मधुरम स्वीट्स के आउटलेट में शनिवार सुबह आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग की चपेट में आने से दुकान के अंदर रखा फर्नीचर, फ्रीजर, मशीनें, शोकेस, मिठाइयां, नमकीन, बेकरी उत्पाद, ड्राई फ्रूट्स और पैकेजिंग सामग्री सहित लगभग पूरा सामान जलकर खराब हो गया। घटना के बाद दुकान संचालक को भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह राहगीरों ने मधुरम स्वीट्स के आउटलेट से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल दुकान संचालक रितेश अग्रवाल को इसकी सूचना दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही संचालक और स्टाफ मौके पर पहुंचे। इस बीच कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की दमकल टीम को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान इसकी चपेट में आ गया। आग बुझने के बाद जब दुकान के अंदर का जायजा लिया गया, तो फर्नीचर, मशीनरी, फ्रीजर, शोकेस, मिठाइयां, नमकीन, बेकरी उत्पाद, ड्राई फ्रूट्स और पैकेजिंग सामग्री सहित कई सामान पूरी तरह खराब हो चुके थे। दुकान की बिजली लाइन और अन्य उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ें: एमपी: गुना में हिस्ट्रीशीटर नवीन गोस्वामी की हत्या, गले पर धारदार हथियार से किया वार; यूपी से दो साथी गिरफ्तार
दुकान के संचालक रितेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह दुकान से धुआं निकलने की सूचना मिलने पर वे तत्काल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान के अंदर तेजी से धुआं भरने और आग फैलने के कारण शुरुआत में अंदर जाना मुश्किल था। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, जिसके बाद स्थिति को संभाला जा सका। उन्होंने बताया कि दुकान में रखा लगभग पूरा सामान खराब हो गया है और फिलहाल नुकसान का सही आकलन करना मुश्किल है।
संचालक ने आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई है। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
November 13, 2026
मंडला के मवई क्षेत्र के जंगलों में पहुंचा जंगली हाथी विस्तार जिले के मवई क्षेत्र के जंगलों में एक जंगली हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाथी डिंडौरी जिले के बजाग क्षेत्र के जंगलों से होते हुए रंजरा-बंजरा के जंगलों और आसपास के गांवों तक पहुंचा है। हाथी […]
November 10, 2026
मौके पर मौजूद परिजन विस्तार जिले के निवास थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलिया में दीपावली की देर रात भरमार बंदूक फटने से हुई 45 वर्षीय भारत सिंह मार्को की मौत के मामले में पुलिस ने उनके भांजे वीरेंद्र सिंह उईके को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज […]
