खेल के योगदान से हरियाणा ने बनाई अलग पहचान :धर्मपाल शर्मा – Haryana Has Carved A Distinct Identity Through Its Contribution To Sports: Dharampal Sharma
नारनौल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा ने 60 वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि एक नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा देश का 17वां राज्य बना था। उस समय प्रदेश में सात जिले थे, जबकि आज इनकी संख्या 23 हो गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कृषि के क्षेत्र में देश का प्रमुख योगदानकर्ता है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम रोशन किया है। सेना में भी हरियाणा के जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संवाद
