रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Agra News:दो ऊखल के बीच बसा बटेश्वर, कार्तिक पूर्णिमा पर डुबकी लगाना मोक्षदायक – Bateshwar Nestled Between Two Natural Rock Basins Offers The Promise Of Salvation To Those Who Take A Ritual Dip On Kartik Purnima
आगरा

Agra News:दो ऊखल के बीच बसा बटेश्वर, कार्तिक पूर्णिमा पर डुबकी लगाना मोक्षदायक – Bateshwar Nestled Between Two Natural Rock Basins Offers The Promise Of Salvation To Those Who Take A Ritual Dip On Kartik Purnima

November 24, 2026


Bateshwar nestled between two natural rock basins offers the promise of salvation to those who take a ritual dip on Kartik Purnima

बाह: कार्तिक पू​र्णिमा पर बन रहा अदभुत संयोग, दो ऊखल के बीच बसा है वि​शिष्ट तीर्थ बटेश्वर

बाह। देश में नौ ऊखल क्षेत्र हैं, जिनमें से दो ऊखल क्षेत्र होने के गौरव के साथ बटेश्वर को विशिष्ट तीर्थ माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर बटेश्वर में स्नान, दर्शन करन से 100 गुना पुण्य फल मिलता है।

ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग और कृतिका नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। कृतिका नक्षत्र से ही कार्तिक मास की उत्पत्ति हुई है। सर्वार्थ सिद्धि योग में दान पूजन से सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इसीलिए इस दिन को देव-दिवाली भी कहा जाता है।

साहित्यकार डॉ. शिवशंकर कटारे ने बताया कि देश भर में नौ ऊखल क्षेत्र (प्रलय काल में धरती से स्वतः ही जल की धारा फूटने वाला मुंह) हैं। जिनमें से दो बटेश्वर में हैं, एक उत्तर में और दूसरा दक्षिण में। दोनों ऊखल क्षेत्र के बीच में बसे होने के कारण बटेश्वर विशिष्ट तीर्थ माना जाता है। बौद्ध ग्रंथ अवदान कल्पलता में ऊखल क्षेत्रों का उल्लेख मिलता है-रेणुका शूकर: काशी काली काल बटेश्वरम्, कालिंजर महाकाल उक्खला नव प्रकीर्त्यु:।

ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर दो ऊखल क्षेत्र के बीच स्थित बटेश्वर तीर्थ में स्नान दर्शन से एक हजार गायों के दान का पुण्य फल प्राप्त होता है। बताया कि कार्तिक पूर्णिमा तिथि सोमवार रात 11.42 बजे से मंगलवार रात 8.23 बजे तक रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X