Amethi News:वाहन की चपेट में आई बाइक, चाची की मौत, भतीजा घायल – Bike Struck By Vehicle; Aunt Killed, Nephew Injured

गौरीगंज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद सुनील के परिजन। -संवाद
November 22, 2026

गौरीगंज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद सुनील के परिजन। -संवाद
अमेठी सिटी। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार रात इन्हौंना कस्बे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार चाची की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा भतीजा शिवम (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र के महिमापुर बहुटा गांव निवासी सहजराम ने बताया कि उनकी पत्नी शिवकुमारी भतीजे शिवम के साथ कमरौली के निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखकर बाइक से घर लौट रही थीं। इन्हौंना कस्बे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को सिंहपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शिवकुमारी (48) को मृत घोषित कर दिया। भतीजे शिवम की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंधेरा होने के कारण वाहन की पहचान नहीं हो सकी। शिवम ने हेलमेट पहन रखा था। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की जा रही है।
मां को क्या हुआ, बार-बार पूछता रहा बेटा
शिवकुमारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। गौरीगंज स्थित पोस्टमार्टम हाउस के बाहर नाबालिग बेटे प्रदीप का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार लोगों से पूछ रहा था कि मां को क्या हुआ। पति सहजराम उसे संभालने की कोशिश करते रहे मगर खुद भी आंसू नहीं रोक सके। उन्होंने बताया कि बेटियां सोनी, मोनी और शालिनी भी मां की कुशलता पूछ रही हैं। उन्हें क्या जवाब दें, यह समझ नहीं आ रहा। वहां मौजूद लोग पिता-पुत्र को सांत्वना देने में जुटे रहे।
November 28, 2026
जामों कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक जामों। मनुष्य को अपने जीवन में ऐसी दिनचर्या अपनानी चाहिए, जिससे उसके विचारों में शुद्धता और व्यवहार में विनम्रता बनी रहे। पूजा-पाठ के साथ मन की पवित्रता भी जरूरी है। भगवान के प्रति सच्चा समर्पण वही है, जिसमें व्यक्ति के मन में किसी के लिए द्वेष […]
November 28, 2026
जगदीशपुर। कतर में नौकरी के दौरान बीमारी से जान गंवाने वाले निहालगढ़ निवासी दिलशाद अहमद (44) का शव सात दिन बाद बृहस्पतिवार देर शाम गांव पहुंचा। शव देखते ही मां मीना बानो और भाई बिलख पड़े। घर में चीख-पुकार मच गई। मौत की खबर मिलने के बाद से ही परिवार के लोग उनके अंतिम दर्शन […]
November 28, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 28 Nov 2026 12:51 AM IST थाना समाधान दिवस सुबह 10:0 बजे। गौरीगंज सहित जिले भर के थानों में होगा थाना समाधान दिवस का आयोजन। मेला सुबह 08:00 बजे। गौरीगंज के गढ़ामाफी में लगेगा मेला। खेलकूद प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे। राजकीय इंटर कॉलेज जायस में होगी खेलकूद प्रतियोगिता। सामान्य […]
