रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amethi News:संकरे पुल से मिलेगी निजात, ढाई करोड़ से बनेगा नया पुल – Relief From The Narrow Bridge: A New Bridge To Be Built At A Cost Of 2.5 Crore
अमेठी

Amethi News:संकरे पुल से मिलेगी निजात, ढाई करोड़ से बनेगा नया पुल – Relief From The Narrow Bridge: A New Bridge To Be Built At A Cost Of 2.5 Crore

November 27, 2026


Relief from the narrow bridge: a new bridge to be built at a cost of 2.5 crore

रामशाहपुर-दुर्गन भवानी मार्ग के नाले पर बना संकरा पुल। -संवाद 

शाहगढ़। संकरे और जर्जर पुल से गुजरने की परेशानी जल्द खत्म होगी। रामशाहपुर नाले के डारीडीहा मोड़ पर लोक निर्माण विभाग ढाई करोड़ रुपये से नया पुल बनवाएगा। इससे आसपास के गांवों के हजारों लोगों के साथ दुर्गन भवानी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में राहत मिलेगी।

रामशाहपुर बाजार से हरदोइया, पुरखीपुर और दुर्गन भवानी होते हुए जामों-भादर मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर यह पुल स्थित सामने वाहन आने पर किसी एक को रुककर दूसरे के गुजरने का इंतजार करना पड़ता है। इससे रोजाना आवागमन प्रभावित होता है।

अस्पताल, तहसील, कलेक्ट्रेट और शाहगढ़ ब्लॉक मुख्यालय जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उमेश पांडेय ने बताया कि पुराने पुल से गुजरते समय हमेशा उसके टूटने का डर बना रहता है। सौरभ पांडेय ने कहा कि पुल पर दो वाहनों के एक साथ निकलने की जगह नहीं है। सुरेंद्र यादव ने बताया कि आमने-सामने वाहन आने पर अक्सर लोगों को रुककर इंतजार करना पड़ता है।

दिनेश सिंह ने कहा कि नया पुल बनने से क्षेत्र के लोगों का आवागमन आसान होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। यह रास्ता आसपास के गांवों को बाजार और प्रमुख मार्गों से जोड़ता है। दुर्गन भवानी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के अलावा रोजाना सरकारी कार्यालयों और अस्पताल जाने वाले लोगों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।

पुल के निर्माण से वाहनों की आवाजाही आसान होने के साथ लोगों का समय भी बचेगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नया पुल बनने से वर्षों पुरानी परेशानी खत्म होगी ।अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निर्माण में गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X