रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:वार्षिकोत्सव के मौके पर बाबा श्याम के भजनों से बांधा समां – On The Occasion Of The Anniversary, The Atmosphere Was Filled With The Hymns Of Baba Shyam

November 27, 2026


मंडी धनौरा। खाटू श्याम मित्र मंडल का वार्षिकोत्सव बुधवार रात नगर के गढ़ी मंदिर में मनाया गया। बाहर से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बाबा श्याम का भव्य शृंगार कर पावन ज्योति प्रज्ज्वलित की गई।

भजन संध्या की शुरुआत अर्पित कौशिक ने गणेश और सरस्वती वंदना से की। उन्होंने ‘ये प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी, पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी’ और ‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है’ भजन सुनाए। वृंदावन से आईं अंजलि श्यामप्रिया ने ‘मैंने तेरे ही भरोसे खाटू सागर में नैया डाल दी’ और ‘देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ, मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने ये दोनों हाथ’ भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। देर रात तक बाबा का गुणगान चलता रहा। श्रद्धालुओं को मोरछड़ी का झाड़ा भी लगाया गया।

सेवादार दीपक शर्मा ने कहा कि बाबा के दरबार में सच्चे मन से अर्जी लगाने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी, नमन रस्तौगी, सौरभ, सर्वेश शर्मा, सचिन कुमार, नरेंद्र अग्रवाल और आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X