रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
औरैया

Auraiya News:कार-ट्रैक्टर की टक्कर के बाद चौराहे पर भिड़े दो पक्ष – Two Groups Clash At An Intersection Following A Collision Between A Car And A Tractor

November 26, 2026


-इटावा-कन्नौज मार्ग पर वैवाह चौराहे के पास हुआ था विवाद

-पुलिस के पहुंचने पर भागे कई लोग, दोनों पक्षों में समझौते की बात आई सामने

संवाद न्यूज एजेंसी

कुदरकोट। वैवाह चौराहे के पास मंगलवार शाम कार और ट्रैक्टर की मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए इटावा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वैवाह निवासी जितेंद्र गुप्ता मंगलवार शाम अपने ट्रैक्टर से खेत पर आलू रखवाने जा रहे थे। वैवाह चौराहे के समीप इटावा की ओर से आ रही एक कार से उनके ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार और ट्रैक्टर सवारों के बीच पहले कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बीच चौराहे पर हुए इस विवाद से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मारपीट में जितेंद्र गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजन आनन-फानन में इटावा के निजी अस्पताल ले गए। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देखकर कई लोग भाग निकले। थानाध्यक्ष गंगासागर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X