छिबरामऊ। गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर मंगलवार देर रात एक ईंटों से लदा ट्रक खराब हो गया। इसकी कमानी टूटने से हाईवे पर करीब 12 घंटे तक यातायात बाधित रहा। ट्रक पूर्वी बाईपास के निकट बीच सड़क पर तिरछा खड़ा हो गया था। यह ट्रक शाहजहांपुर से ईंटें लादकर झांसी जा रहा था। मंगलवार रात करीब 11 बजे यह घटना हुई। ट्रक के कारण हाईवे की एक पट्टी पर वाहनों का आवागमन रुक गया। बुधवार सुबह 11 बजे तक कारीगरों ने ट्रक की मरम्मत की। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम खुलवाने में एनएचएआई, यातायात और सिविल पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बहाल कराई।