रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:आजमगढ़ ने सीतापुर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा – Azamgarh Defeated Sitapur To Clinch The Trophy
आज़मगढ़

Azamgarh News:आजमगढ़ ने सीतापुर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा – Azamgarh Defeated Sitapur To Clinch The Trophy

November 24, 2026


जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट बेल्हा कप प्रतापगढ़ में आयोजित किया गया। इसके फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ बेसिक क्रिकेट टीम ने सीतापुर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

टूर्नामेंट में आजमगढ़, गोंडा, प्रतापगढ़, भदोही, सुल्तानपुर, सोनभद्र, रायबरेली, बलिया, बहराइच, सीतापुर सहित कुल 12 टीमों ने भाग लिया। यह क्रिकेट टूर्नामेंट तीन दिनों तक चला। कई टीमों को पछाड़ते हुए आजमगढ़ और सीतापुर की टीमें फाइनल में पहुंचीं।

फाइनल मुकाबला आजमगढ़ और सीतापुर के बीच खेला गया। सीतापुर को 53 रनों से हराकर आजमगढ़ की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम के कप्तान अभिनव राय के कुशल नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अजमतगढ़ ब्लॉक के शिक्षक खिलाड़ियों संतोष कुमार यादव, बलवीर सिंह और अखिलेश यादव ने शानदार प्रदर्शन किया।

टीम में मैन ऑफ द मैच और सीरीज का खिताब राजतिलक सिंह (सठियांव) को मिला। टीम के शिक्षक खिलाड़ी आदित्य सिंह (ठेकमा), चंदन सिंह (कोयलसा), सतीश (बिलरियागंज), सोनू यादव (रानी की सराय), सिद्धार्थ सिंह (लालगंज), अमरेंद्र (सठियांव), राघवेंद्र सिंह (मिर्जापुर), रजनीश कुमार (पवई) और बृजेश कुमार (मुहम्मदपुर) ने बेहतर प्रदर्शन किया।

टीम के कप्तान अभिनव राय ने कहा कि आजमगढ़ की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके चलते ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। जीत पर पंकज चौधरी, रामसिंह, राजेंद्र मौर्य, विपिन कुमार, कुमार शुभम, यशवंत कुमार आदि शिक्षकों ने बधाई दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X