रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
इटावा

Etawah News:सांड़ से टकराई बाइक, गंगा स्नान को जा रहे दंपती घायल – Bike Collides With A Bull; Couple Heading For A Dip In The Ganges Injured

November 24, 2026


अमोलर। मवैया ऊंचा मार्ग पर गंगा स्नान करने जा रहे एक युवक की बाइक अमोलर चौराहा पर सांड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।

सौरिख के नादमऊ के गांव उदयपुर निवासी जितेंद्र कुमार राजपूत (35) बाइक से कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जलेसर घाट जा रहे थे। साथ में पत्नी सोनी (32) और बेटी आरती (11) भी थी। मंगलवार सुबह करीब सात बजे अमोलर चौराहा पर अचानक सामने से दौड़ कर आया सांड़ बाइक से टकरा गया।

इससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला और एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X