रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:2100 दीपों से पूरब पोखरा और सम्मो माता मंदिर 1100 दीपों से हुआ रोशन – The Purab Pokhara And Sammo Mata Temple Were Illuminated With 2,100 And 1,100 Lamps, Respectively
आज़मगढ़

Azamgarh News:2100 दीपों से पूरब पोखरा और सम्मो माता मंदिर 1100 दीपों से हुआ रोशन – The Purab Pokhara And Sammo Mata Temple Were Illuminated With 2,100 And 1,100 Lamps, Respectively

November 25, 2026


The Purab Pokhara and Sammo Mata Temple were illuminated with 2,100 and 1,100 lamps, respectively.

लालगंज के घमिरिया पार्क में देव दीपावली पर आकर्षक रंगोली बनातीं युवतियां। संवाद
– फोटो : जिला अस्पताल में बच्ची के परिजन से जानकारी करते पुलिस कर्मी। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर मंगलवार को नगर पंचायत अतरौलिया के पूरब पोखरा घाट पर 2100 दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। वहीं, सम्मो माता मंदिर परिसर में भी 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की कतारों से घाट और मंदिर परिसर जगमगा उठे। रोशनी से नहाए दोनों स्थलों का नजारा आकर्षण का केंद्र रहा। नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित दीपोत्सव में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। नगर अध्यक्ष ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर नगर पंचायत की ओर से हर वर्ष दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर तजमुल, अमित सिंह, अजय मद्धेशिया, पिंटू गुप्ता, सद्दाम हुसैन सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X