Ballia News:पछुआ हवा से बढ़ी गलन, 24 घंटे में 94 पहुंचे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में – Westerly Winds Intensify The Chill; 94 People Arrive At The District Hospital Emergency Ward Within 24 Hours

जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
November 26, 2026

जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
बलिया। पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट के साथ ही जिले में गलन भरी ठंड का असर बढ़ने लगा है। ठंड के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है।
सीएमएस डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इमरजेंसी में 94 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 28 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिलने पर छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया। वहीं, इमरजेंसी में तीन और मेडिकल वार्ड में पांच मरीज भर्ती रहे। सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित मरीजों को विशेष निगरानी में रखा गया। उन्होंने लोगों को मौसम के अनुरूप गर्म कपड़े पहनने और ठंड से बचाव करने की सलाह दी।
बुधवार को ददरी मेले की छुट्टी के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी दोपहर तक ही संचालित हुई। इसके बावजूद करीब 1137 मरीज उपचार कराने पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन की ओपीडी में रही। यहां सांस लेने में परेशानी, खांसी, सीने में जकड़न और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। वहीं, बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, निमोनिया और कोल्ड डायरिया की शिकायत लेकर अभिभावक बच्चों को इलाज के लिए लाए। मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने से बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। आर्थो सर्जन की ओपीडी में भी जोड़ों, पीठ और पैरों में दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे।
मौसम में बदलाव के साथ जिले में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम गलन महसूस हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पोर्टल के अनुसार बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। मौसम में लगातार बदलाव के बीच आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की आशंका है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ सकता है।
November 28, 2026
नगरा-बेल्थरारोड मार्ग स्थित निच्छुआडीह गांव के समीप रिफ्लेक्टर चस्पा कराती यातायात नोडल अधिका बेल्थरारोड-नगरा मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं। 14 नवंबर को निछुआडीह में भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश […]
November 28, 2026
ददरी मेला के नंदी ग्राम में आयोजित होने वाले चेतक प्रतियोगिता के मैदान का बैरिकेडिंग करते नगरपा बलिया। ददरी मेले की ऐतिहासिक चेतक प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 29 नवंबर को नंदी ग्राम और मीना बाजार के बीच तैयार किए गए मैदान में घोड़ों की रोमांचक दौड़ होगी। प्रतियोगिता […]
November 28, 2026
फेफना थाना क्षेत्र के थमहनपुरा के हसनपुरा स्थित छाड़न घाट पर खनन करते पकड़े गए जेसीबी और ट्रैक फेफना। कटान और रेड जोन की संवेदनशीलता को ताक पर रखकर जारी अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह और सीओ सदर […]
