रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अलीगढ़

Aligarh News:शेयर मार्केट मुनाफे के झांसे में 1.16 लाख रुपए से अधिक की ठगी, प्राथमिकी दर्ज – Over ₹1.16 Lakh Duped On Pretext Of Stock Market Profits, Fir Registered

November 24, 2026


थाना क्वार्सी क्षेत्र के निवासी से अलग-अलग खातों व क्यूआर कोड के जरिए रकम ऐंठने का आरोप

अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर निवासी एक व्यक्ति के साथ शेयर मार्केट में निवेश और मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.16 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, पीड़ित मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान अलग-अलग मोबाइल नंबरों व सोशल मीडिया के जरिए उनसे संपर्क किया गया। आरोपियों ने खुद को शेयर मार्केट व ट्रेडिंग से जुड़ा बताते हुए डिमैट खाता खुलवाया तथा अकाउंट ओपनिंग शुल्क, निवेश और अधिक मुनाफे का लालच देकर क्यूआर कोड व बैंक खातों के माध्यम से कुल 1,16,111 रुपए ट्रांसफर कराए (जिसमें 2,999 रुपए की तीन किस्तों में भुगतान, 20,000 रुपए और 25,000 रुपए ट्रांसफर शामिल हैं, साथ ही खाते में शेष राशि घटकर 7,786 रुपए रह जाने का जिक्र है)।

आरोप है कि आरोपियों ने आईडी-पासवर्ड लेकर खाते से जुड़ी प्रक्रियाओं में हेरफेर किया और रकम निकासी की मांग करने पर टालमटोल व बहानेबाजी करते रहे। 20 अगस्त 2026 को खाते में शेष राशि में बड़ी कमी दिखने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने मामले में बीएनएस और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और विवेचना शुरू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X