रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhiwani News:नारनौल बार के समर्थन में भिवानी के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे – Advocates In Bhiwani Abstained From Judicial Work In Support Of The Narnaul Bar
भिवानी

Bhiwani News:नारनौल बार के समर्थन में भिवानी के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे – Advocates In Bhiwani Abstained From Judicial Work In Support Of The Narnaul Bar

November 27, 2026


Advocates in Bhiwani abstained from judicial work in support of the Narnaul Bar

प्रधान अधिवक्ता युधिष्ठिर वत्स के साथ अन्य बार एसोसिएशन के सदस्य।

भिवानी। नारनौल बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान और पूर्व सचिव के खिलाफ शुरू की गई अवमानना कार्रवाई के विरोध में जिला बार एसोसिएशन भिवानी के अधिवक्ता वीरवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने अदालतों में कामकाज नहीं किया और नारनौल बार के प्रति एकजुटता जताई।

इस संबंध में 25 नवंबर को जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की आपात बैठक हुई थी। बैठक में सर्वसम्मति से एक दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बार प्रधान अधिवक्ता युधिष्ठिर वत्स ने कहा कि बार एसोसिएशनों की स्वायत्तता, गरिमा और स्वतंत्रता की रक्षा पूरे अधिवक्ता समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता एकता, भाईचारे और संस्थागत सम्मान बनाए रखने के लिए सभी का एकजुट रहना जरूरी है। नारनौल बार के समर्थन में लिया गया यह निर्णय अधिवक्ताओं की सामूहिक एकजुटता का प्रतीक है। बार की ओर से इस निर्णय की प्रति जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित सभी न्यायिक अधिकारियों को भेजी गई।

पत्र में अनुरोध किया गया कि अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति के कारण किसी भी मामले में संबंधित पक्षकार के खिलाफ प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। इस अवसर पर कांति चन्द्र कौशिक, सागर कौशिक, कुलदीप शर्मा, उपप्रधान रश्मि ठाकुर, आकाश पाल, रोशन लाल शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, नीर कैलाश और कुलदीप प्रजापत सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X