अनूपशहर। एमबीएलके इंटर कॉलेज जिरौली में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कबड्डी के मुकाबले आयोजित किए गए। अंडर-14 आयु वर्ग में एमबीएलके इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय दोनों स्थानों पर कब्जा जमाया।
प्रधानाचार्य एफडी खान ने बताया कि वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग में एसडीपीडी स्कूल अनूपशहर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएचडी पब्लिक स्कूल खुशरूपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और जोश देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।
तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विजेता टीमों के प्रदर्शन की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।