Chandauli News:खो-खो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत हाजीपुर का दबदबा – Nyay Panchayat Hajipur Dominates In Kho-kho Competition
अदलहाट। कंपोजिट विद्यालय श्रुतिहार में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा परिषद की ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक बालक-बालिका वर्गों में न्याय पंचायत हाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्राथमिक बालिका वर्ग में अंशिका, कामिनी, आकांक्षा, दामिनी, आरती (कप्तान), सोनाली और सोनी यादव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं प्राथमिक बालक वर्ग में विशाल (कप्तान), अभय, धनराज, बाबू, राजवीर, उदित और राजकुमार आदि खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में वर्षा यादव (कप्तान), सुहानी यादव, प्रिया, श्रद्धा, अनीषा साहनी, साक्षी, आंचल और ज्योति ने जीत में अहम योगदान दिया। बालक वर्ग में अंकित (कप्तान), रितेश, विवेक, राज, असलम, किशन, संतोष, आदित्य, अरुण और सिद्धार्थ ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर माध्यमिक स्तर की राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कंपोजिट विद्यालय श्रुतिहार के 12 बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रामासरे सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, बृजेश भूषण सिंह सहित दस लोगों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उद्घोषक बृजेश भूषण सिंह और सत्येंद्र सिंह रहे।
