रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandauli News:पल्लवी पटेल ने रोजगार व भागीदारी बाइक यात्रा शुरू की – Pallavi Patel Launched The ’employment And Participation’ Bike Rally
चंदौली

Chandauli News:पल्लवी पटेल ने रोजगार व भागीदारी बाइक यात्रा शुरू की – Pallavi Patel Launched The ’employment And Participation’ Bike Rally

November 27, 2026


Pallavi Patel launched the 'Employment and Participation' bike rally.

नरायनपुर में रोजगार एवं भागीदारी बाइक यात्रा का नेतृत्व करतीं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल।-सं
– फोटो : samvad

नरायनपुर। अपना दल कमेरावादी की सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने शुक्रवार को रोजगार एवं भागीदारी बाइक यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने पटेल त्रिमोहानी पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का नेतृत्व किया। डॉ. पटेल ने स्वयं स्कूटी चलाकर बाइक यात्रा की अगुवाई की। यह यात्रा नरायनपुर, भभुआर, सोनई, रुपौधा, रसूलपुर, देवरिया, सेमरा, कुड़कुड़ा और इमिलियाचट्टी से गुजरेगी।

यात्रा का समापन जमुई बाजार में सभा को संबोधित करने के साथ होगा। इस दौरान उन्होंने युवाओं से सरकार से रोजगार और भागीदारी पर जवाब मांगने का आह्वान किया। इस यात्रा में चौधरी देवी सिंह पटेल, श्याम बहादुर सिंह, सत्यनारायण सिंह, सूरजीत सिंह, भल्लर सिंह, जन्मेजय सिंह, मयंक पटेल, सुनील पटेल और विजय पटेल आदि शामिल हुए। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X