रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फ़तेहपुर

Fatehpur News:सहालग में ट्रेनों में सीटों का संकट, कई में नो रूम – Shortage Of Train Seats During The Wedding Season; Many Trains Have No Room Left

November 24, 2026


फतेहपुर। सहालग शुरू होते ही ट्रेनों में आरक्षित सीटों की मांग बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब, जम्मू समेत अन्य शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों की स्लीपर और एसी श्रेणी में नो रूम की स्थिति है। शादी-विवाह में शामिल होने और नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों के सामने तत्काल टिकट ही सहारा बचा है।

फतेहपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। 22 नवंबर की उपलब्ध स्थिति के अनुसार नंदनकानन एक्सप्रेस के स्लीपर में 57 और थर्ड एसी में 19 वेटिंग है।

जम्मू मेल के स्लीपर में 76 और थर्ड एसी में 22 वेटिंग चल रही है। वहीं, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, संबलेश्वरी-जम्मू तवी एक्सप्रेस और नेताजी एक्सप्रेस में स्लीपर व थर्ड एसी में आरक्षण मिलना मुश्किल हो गया है।

परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक साथ सीटें मिलना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। पहले से टिकट बुक नहीं कराने वाले लोगों को तत्काल कोटे में आरक्षण के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही तत्काल की सीटें भर जाने से कई यात्रियों को निराश होना पड़ रहा है।

सहालग में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों ने रेलवे से प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त कोच लगाने और विशेष ट्रेनों का संचालन कराने की मांग की है। इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति

ट्रेन स्लीपर थर्ड एसी

नंदनकानन एक्सप्रेस 57 वेटिंग 19 वेटिंग

जम्मू मेल 76 वेटिंग 22 वेटिंग

सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस नो रूम नो रूम

जम्मू तवी नो रूम नो रूम

नेताजी एक्सप्रेस नो रूम नो रूम

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की मांग पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच लगाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

– अमित कुमार सिंह, पीआरओ।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X