Farrukhabad News:युवती ने फंदा लगाकर जान दी – A Young Woman Took Her Own Life By Hanging
फर्रुखाबाद। राजेपुर क्षेत्र के गांव जिठौली निवासी युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव जिठौली निवासी कुलदीप सिंह कादरीगेट थाना क्षेत्र में अमेठी कोहना में मकान बनवाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी पुत्री अनुकृति उर्फ मानसी (23)ने कमरे में फंदे पर लटक गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूत्रों के मुताबिक युवती की मौत गले में फंदा लगने से होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव लेकर चले गए। (संवाद)
