रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:खेत में तीन स्थानों पर धंसी जमीन, 15 फीट तक गहरे हुए गड्ढे – Ground Caved In At Three Spots In The Field, Forming Pits Up To 15 Feet Deep
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:खेत में तीन स्थानों पर धंसी जमीन, 15 फीट तक गहरे हुए गड्ढे – Ground Caved In At Three Spots In The Field, Forming Pits Up To 15 Feet Deep

November 23, 2026


Ground caved in at three spots in the field, forming pits up to 15 feet deep.

माटा कोटिया गांव में धान के खेत की धंसी मिट्टी। संवाद

बरेसर। थाना क्षेत्र के माटा कोटिया गांव में रविवार को एक खेत की जमीन अचानक तीन स्थानों पर धंस गई। जमीन करीब 10 से 15 फीट गहराई तक धंसी है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

माटा कोटिया गांव निवासी रामानुज गुप्ता के खेत में सबसे पहले 19 नवंबर को सड़क किनारे के हिस्से की मिट्टी धंसी थी। हालांकि, उस समय किसी ने इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया। रविवार की सुबह खेत में तीन अलग-अलग स्थानों पर जमीन धंस गई। प्रत्येक स्थान पर करीब सात फीट चौड़ा और 10 से 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि रामकृत राजभर ने घटना की जानकारी दी। वहीं, सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सचिन सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल पारस यादव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक और लेखपाल ने बताया कि धंसी हुई जमीन के आसपास रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि कोई व्यक्ति गड्ढों के पास न पहुंचे। घटना से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि वे बैरिकेडिंग पार कर घटनास्थल के पास न जाएं।

अचानक जमीन धंसने की घटना से ग्रामीणों में कौतूहल और चिंता का माहौल है। फिलहाल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X