Hardoi News:सेंध लगाकर दो दुकानों से 1.40 लाख की नकदी-सामान चोरी – Cash And Goods Worth Rs

फोटो-03- दुकान के पीछे दीवार में लगी सेंध और बिखरा पड़ा सामान। संवाद
November 23, 2026

फोटो-03- दुकान के पीछे दीवार में लगी सेंध और बिखरा पड़ा सामान। संवाद
भरावन। अतरौली थानाक्षेत्र के मिश्राखेड़ा चौराहे पर शनिवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। दुकानों के पीछे की दीवार काटकर नकदी और सामान चोरों ने पार कर दिया। खास बात यह है कि घटनास्थल से महज 20 मीटर दूर होमगार्ड की तैनाती भी थी।
हरिगवां निवासी रवि गुप्ता की मिश्राखेड़ा में कपड़ों की दुकान है। शनिवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। यहां से अंदर घुसे चोरों ने 30 हजार रुपये, रेडीमेड कपड़े और थान का कपड़ा चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 70 हजार रुपये है। सुरजापुर निवासी केशनू प्रसाद यादव की इलेक्ट्रॉनिक शॉप भी मिश्राखेड़ा चौराहे पर है।
शनिवार रात आठ बजे वह भी दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान के पीछे दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने पांच एलसीडी, तीन होम थिएटर, तीन सोलर प्लेट व कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। यहां से भी चोर लगभग 70 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
November 28, 2026
हरदोई/बिलग्राम। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने शनिवार को सुरसा और बिलग्राम ब्लॉकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों की मनमानी और गंभीर लापरवाही सामने आई, जिस पर गैरहाजिर रहने और काम में कोताही बरतने वालों के खिलाफ वेतन रोकने व विभागीय कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए गए। सुरसा ब्लॉक में स्थापना पटल पर […]
November 28, 2026
फोटो 38: गोपामऊ के सम्मेलन में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल साथ में अनिल गौतम व अन्य। संवाद संवाद न्यूज एजेंसी टड़ियावा। बहुजन समाज पार्टी का विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ का शनिवार को सम्मेलन हुआ। गोपामऊ बस स्टैंड के पास हुए सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि संगठन को […]
November 28, 2026
मृतक की फाइल फोटो – फोटो : amar ujala विस्तार हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र के मझारी कंचनपुरवा में सपेरे को सांप ने शनिवार सुबह लगभग नौ बजे डस लिया। लगभग पांच घंटे तक सपेरा खुद और फिर परिचित झाड़फूंक करते रहे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे […]
