रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हरिद्वार

Haridwar News:चेक बाउंस के दोषी को 45 दिन में जमा करनी होगी 20 फीसदी राशि – Stay On The Order For A One-year Sentence

November 26, 2026


अदालत लोगो…

– जिला एवं सत्र न्यायालय ने अपील सुनवाई के लिए स्वीकार की

– एक साल की सजा और 22.60 लाख के अर्थदंड के आदेश पर फिलहाल रोक

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। चेक बाउंस मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। एक वर्ष के साधारण कारावास और 22.60 लाख रुपये के अर्थदंड से दोषसिद्ध जुरेश कुमार की अपील स्वीकार करते हुए अदालत ने उसे अपील की सुनवाई के दौरान जमानत देने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इसके लिए उसे 45 दिनों के भीतर प्रतिकर राशि का 20 प्रतिशत यानी 4.50 लाख रुपये जमा करने होंगे।

मामले में बीते 28 अक्तूबर को विचारण न्यायालय ने जुरेश कुमार को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दोषी ठहराया था। अदालत ने उसे एक साल के साधारण कारावास और 22.60 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई थी। अर्थदंड में से 22.50 लाख रुपये परिवादी कृष्णकांत को प्रतिकर के रूप में देने और 10 हजार रुपये राजकोष में जमा करने के आदेश दिए गए थे। इस फैसले के खिलाफ जुरेश कुमार ने जिला एवं सत्र न्यायालय में आपराधिक अपील दायर की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने 25 नवंबर को सुनवाई के बाद अपील स्वीकार कर ली।

अदालत ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने पर अपील के दौरान जमानत देने का आदेश दिया। साथ ही 10 हजार रुपये की जुर्माना राशि एक सप्ताह के भीतर जमा करने के निर्देश दिए। अदालत ने अपील की सुनवाई लंबित रहने तक सजा के क्रियान्वयन पर रोक लगाई है। मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X