रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:शराब के नशे में बेटे ने अपने पिता को गोली मारकर की हत्या – Son Killed His Father By Shooting Him While Drunk

November 26, 2026


मोगा। टांगेवाला गली में बीती रात एक बेटे द्वारा अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, टांगेवाला गली निवासी कुलदीप सिंह (65) रात को अपने घर में सो रहे थे, इसी दौरान उनके बेटे ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटा शराब के नशे में अक्सर घर में लड़ाई-झगड़ा करता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता को गोली मार दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी दरबारा सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टांगेवाला गली में कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि परिवार के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फोटो.. मोगा में बेटे ने पिता की हत्या मामले में मौके की तस्वीर , मृतक की फाइल फोटो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X