रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जालंधर

Jalandhar News:13.70 लाख रुपये की ठगी, दो मामले दर्ज – Fraud Of Rs 13.70 Lakh; Two Cases Registered

November 24, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

Updated Tue, 24 Nov 2026 06:39 PM IST

Fraud of Rs 13.70 lakh; two cases registered

संवाद न्यूज एजेंसी

होशियारपुर। जिला पुलिस ने 13 लाख 70 हजार रुपये की ठगी के दो मामले दर्ज किए। पहले मामले में ऊना रोड निवासी राजीव सूद ने साइबर पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में निवेश का विज्ञापन देखा था। एक व्यक्ति ने खुद को संबंधित एप का सदस्य बताकर मोटे मुनाफे का लालच दिया। राजीव सूद ने 7 लाख 50 हजार रुपये निवेश किए। बाद में उन्हें फर्जी शेयर दिखाए गए और साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया। दूसरे मामले में गांव सरांई निवासी गुरप्रीत सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गांव के सौरभ भाटिया ने उनसे 6 लाख 20 हजार रुपये की ठगी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक टांडा की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना गढ़दीवाला पुलिस ने मामला दर्ज किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X