Kasganj News:घर से लापता हुई 2 साल की बच्ची को पुलिस ने डेढ़ घंटे में खोजा – Kasganj News Missing Child
November 22, 2026
फोटो 46 – लापता हुए बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द करती पुलिस। स्रोत : पुलिस विभाग
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 1 निवासी सुधीर यादव की 2 वर्षीय बेटी नित्या घर से बिना बताए निकलने के बाद लापता हो गई थी, जिसकी सूचना परिजन ने दोपहर 3 बजे पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि तलाश में जुटी पुलिस टीम ने शाम 4:30 बजे कॉलोनी के सेक्टर 3 से बालिका को सकुशल खोज निकाला और आवास विकास चौकी पर उसकी मां आभा व परिजन के सुपुर्द कर दिया। संवाद
कासगंज। निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर कायमपुर बहेड़िया गांव के सामने बुधवार सुबह मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त शाहजहांपुर की अरुणा यादव (36) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया के जरिये पहचान होने पर शनिवार को कासगंज पहुंचे परिजन ने उसके पहले पति पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका […]
कासगंज/सोरोंजी। पौराणिक तीर्थनगरी सोरोंजी शूकरक्षेत्र और सूफी संत अमीर खुसरो की जन्मस्थली पटियाली की विरासत को संजोए कासगंज जिले की 50 ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को अब वैश्विक पहचान मिलेगी। पर्यटन विभाग ने इन प्रमुख स्थलों पर जियो टैग वाले बोर्ड लगाने की पहल की है जिन पर धरोहरों का गौरवमयी इतिहास और विशेषताएं […]
चांदी की पायल – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार सोना-चांदी की कीमत घटने से दुल्हन के गहनों के वजन बढ़ गए। जेवरों की संख्या बढ़ने के साथ ऑर्डर भी खूब आ रहे हैं। स्थिति ये है कि सहालग में बंपर खरीदारी हो रही है। लहंगे, साड़ियां समेत अन्य कपड़ों की भी खूब बिक्री हो […]