रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kasganj News:पार्किंग की आस में जाम के हवाले शहर – City Left At The Mercy Of Traffic Jams In The Quest For Parking
कासगंज

Kasganj News:पार्किंग की आस में जाम के हवाले शहर – City Left At The Mercy Of Traffic Jams In The Quest For Parking

November 26, 2026

कासगंज। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड न होने से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। सवारियों के इंतजार में चालक मुख्य मार्गों और सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं जिससे रास्ते संकरे हो जाते हैं और अक्सर जाम लग जाता है।

राहगीरों के साथ दोपहिया व चारपहिया चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। करीब पांच वर्ष पहले शासन ने परिवहन विभाग को नगर निकाय के सहयोग से वैकल्पिक पार्किंग स्थल तलाशने के निर्देश दिए थे लेकिन नगर पालिका कासगंज की ओर से पहल न होने के कारण योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है।

स्टैंड न होने के कारण चालक बस स्टैंड, नदरई गेट और गांधी मूर्ति चौराहा समेत प्रमुख स्थानों पर खड़े होकर सवारियां भरते हैं जिससे यहां जाम की समस्या बनी रहती है। यदि निर्धारित स्टैंड बन जाएं तो यात्रियों को एक तय स्थान पर वाहन मिल सकेंगे और मुख्य सड़कों पर जाम का दबाव घटेगा।

————–

क्या बोले लोग

शहर में तय जगह न होने से सड़क किनारे सवारी का इंतजार करना पड़ता है और कई बार हटने को कहा जाता है। अलग स्टैंड बने तो वाहन खड़ा करने की चिंता खत्म होगी और यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। – रजनेश, ई-रिक्शा चालक

सवारी के इंतजार में सड़क किनारे रुकना मजबूरी है जिससे जाम और चालान का डर रहता है। स्टैंड बनने से चालकों को व्यवस्थित जगह मिलेगी और यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा। – राकेश, ऑटो चालक

ई-रिक्शा एवं ऑटो स्टैंड बनने से शहर में कुछ हद तक जाम पर रोक लगेगी। साथ ही सड़क किनारे होने से हादसे का खतरा कम होगा। निकाय को शहर क्षेत्र में वैकल्पिक स्थान तलाशना चाहिए। – अशोक गौड़

स्टैंड न होने से इनके चालक सड़क किनारे खड़ा करते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है। यदि स्टैंड मिल जाएगा तो इन्हें भी एक ही स्थान पर खड़ा करने की व्यवस्था रहेगी। इससे जाम कम होगा। – अश्वनी चतुर्वेदी, व्यापारी

——————-वर्जन

जिन स्थानों पर ई-रिक्शा और ऑटो सड़क किनारे खड़े होते हैं उन्हें चिह्नित कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की टीम गठित होगी, जो निकाय क्षेत्र में वैकल्पिक स्थान तलाशेगी। – आरपी मिश्र, एआरटीओ

फोटो 10 - कासगंज-अमांपुर मार्ग पर राजकोल्ड तिराहे पर मार्ग पर खड़े ऑटो। स्रोत : संवाद

फोटो 10 – कासगंज-अमांपुर मार्ग पर राजकोल्ड तिराहे पर मार्ग पर खड़े ऑटो। स्रोत : संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X