Kaushambi News:तीन साल से जलभराव… नाली के अभाव में सड़क बनी मुसीबत – Waterlogging For Three Years… The Road Has Become A Problem Due To Lack Of Drainage
विकासखंड सरसवां के नगरेहा कलां गांव में नाली का निर्माण न होने से ग्रामीण पिछले तीन वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी इंटरलॉकिंग सड़क पर भरा रहता है। इससे करीब 800 से 900 ग्रामीणों को रोजाना आवाजाही में परेशानी होती है। हालात यह हैं कि सड़क पर कीचड़ जमा होने से बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं और स्कूली बच्चों को भी इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
खेतों में बुआई से निकासी का रास्ता बंद
यह मार्ग पश्चिम शरीरा और विकासखंड सरसवां को जोड़ता है। पहले ग्रामीण सड़क पर जमा पानी को आसपास के खेतों में निकाल देते थे लेकिन इस बार खेतों में गेहूं और आलू की बुआई हो चुकी है। ऐसे में खेतों में पानी जाने से फसल खराब होने का खतरा है। नाली की व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर ही जमा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2022-23 में सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन तीन साल में ही सड़क कीचड़ से पट गई है।
सड़क पर लगातार पानी भरा रहने से लोगों को काफी दिक्कत होती है। तीन साल पहले बनी सड़क अब कीचड़ में तब्दील हो गई है। लेकिन अब तक इस समस्या का कोई समान नहीं हो सका। सर्दी के दिनों में और समस्या होगी।
सड़क से गुजरते समय बाइक सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। पूरे गांव में नाली की व्यवस्था नहीं है और सफाईकर्मी भी नियमित नहीं आते। इसकी वजह से आने-जाने में हर दिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
घर के सामने गंदा पानी जमा रहता है। निकासी का इंतजाम न होने से गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव के छोटे-छोटे इसी रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं।
जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। कई बार वह खुद भी फिसलते-फिसलते बचे हैं। अधिकारियों से नाली निर्माण कराने और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
वर्जन::
गांव में इस तरह की समस्या की जानकारी उन्हें अब तक नहीं थी। मामले को संज्ञान में लेकर जल्द ही मौके का निरीक्षण कराया जाएगा। जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अतुल सिंह स्थानीय

अतुल सिंह स्थानीय

अतुल सिंह स्थानीय

अतुल सिंह स्थानीय

अतुल सिंह स्थानीय

अतुल सिंह स्थानीय
