रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:40.76 लाख से बनेंगी पांच गांवों की सड़कें – Roads In Five Villages To Be Built At A Cost Of 40.76 Lakh

November 23, 2026


पडरौना। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए जिले के पांच गांवों में आरसीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 40.76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

योजना के तहत तमकुहीराज ब्लॉक के लक्षिया, दुदही के रामपुर पट्टी और सेवरही ब्लॉक के घघवा जगदीश, पकदियार पूरब पट्टी सहित लोकमान्य इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर आरसीसी सड़क बनाई जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। खासकर बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। जर्जर और कच्चे रास्तों से गुजरने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन सूर्य प्रकाश ने बताया कि चयनित सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़कों के बनने से गांवों में आवागमन सुगम होगा और संपर्क मार्गों की स्थिति बेहतर होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X