रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, पर सड़कों पर रोशनी नहीं – Streetlights Are On Poles, But There Is No Light On The Roads
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, पर सड़कों पर रोशनी नहीं – Streetlights Are On Poles, But There Is No Light On The Roads

November 26, 2026


लखीमपुर खीरी। रात में सुरक्षित आवागमन के लिए सड़कों पर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें जिले में कई जगह शोपीस बनी हुई हैं। कहीं आधे खंभों पर लगी लाइटें बंद हैं तो कहीं पूरी सड़क अंधेरे में डूबी है। बृहस्पतिवार को शहर से लेकर कस्बों और हाईवे तक की पड़ताल में स्ट्रीट लाइटों की बदहाल व्यवस्था सामने आई। सबसे हैरान करने वाली स्थिति मैगलगंज की है, जहां 12 साल पहले लगाई गईं 200 लाइटें आज तक नहीं जलीं।

लखीमपुर शहर के तीनों फ्लाइओवर पर लाइटें आधी-अधूरी जल रही हैं। राजापुर ओवरब्रिज पर करीब 25, एलआरपी फ्लाइओवर पर 10 से अधिक और छाउछ में 30 से अधिक लाइटें बंद मिलीं। लाइटें खराब हैं या बंद की गई हैं, इस संबंध में एनएच के एई प्रशांत कुमार से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही वाट्सएप पर जवाब दिया।

रामापुर से बहराइच हाईवे पर भी स्ट्रीट लाइटों का यही हाल है। वर्ष 2021 में लगाई गईं ये लाइटें शुरू से ही नियमित रूप से नहीं जल सकीं। कभी जलती हैं तो कभी लंबे समय तक बंद रहती हैं। शहर में गांधी विद्यालय तिराहे से सौंजन्या चौराहे तक कई लाइटें खराब होने के कारण बंद हैं।

मोहम्मदी में गोला रोड पर वन विभाग बैरियर से पुवायां हाईवे पर मोहल्ला शुक्लापुर के आगे तक कई खंभों पर लाइटें नहीं जलती मिलीं। बीच-बीच में लाइटें बंद होने से सड़क के कुछ हिस्सों में अंधेरा रहता है।

———————–

कई कस्बों में भी अंधेरे में आवागमन

निघासन क्षेत्र के मुख्य कस्बे के अलावा रकेहटी और सिंगाही में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इसके उलट बम्हनपुर, खरवाहिया, सिसैया क्रेशर और ढखेरवा चौराहे पर लाइटें बंद होने से लोगों को अंधेरे में आवागमन करना पड़ता है। हालांकि बरवर क्षेत्र में सभी स्ट्रीट लाइटें जलती मिलीं। मैगलगंज कस्बे में कोतवाली से लिधियानी गांव तक करीब पांच किलोमीटर के दायरे में वर्ष 2014 में लगभग 200 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। तत्कालीन सांसद जितिन प्रसाद के प्रयास से लगीं ये लाइटें आज तक चालू नहीं हो सकीं। बताया जाता है कि जिम्मेदारों ने अब तक विद्युत कनेक्शन ही नहीं लिया। लोक निर्माण विभाग की सड़क पर खंभों में लगी ये लाइटें 12 साल बाद भी रोशनी नहीं दे सकीं।

रामापुर हाईवे पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद

रामापुर हाईवे पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद

रामापुर हाईवे पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद

रामापुर हाईवे पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X