रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लुधियाना

Ludhiana News:जननायक एक्सप्रेस में सीट विवाद जीआरपी कर्मी ने महिला का सिर फोड़ा – Seat Dispute On Jannayak Express: Grp Personnel Splits Woman’s Head Open

November 24, 2026


लुधियाना। जननायक एक्सप्रेस में सीट विवाद को लेकर एक महिला और जीआरपी के पुलिसकर्मी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला लहूलुहान हालत में दिख रही है। पीड़िता रूबी का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनके सिर पर तेजधार नुकीली चीज से वार किया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।

रूबी अपनी तीन बेटियों के साथ बिहार के मोतिहारी से लुधियाना लौट रही थीं। उनके अनुसार, मोतिहारी से रवाना होने के दौरान उनकी तबीयत खराब थी। उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार के पास चार यात्रियों की टिकटें थीं और पूरी सीट उन्हीं के हिस्से में आती थी। मुरादाबाद जंक्शन पर दो जीआरपी कर्मी कोच में सवार हुए। वे दो महिला यात्रियों को साथ लेकर आए थे और बैठने के लिए जगह मांगने लगे। रूबी की बेटी ने एक महिला को जगह दे दी लेकिन पुलिसकर्मी दूसरी महिला को भी उसी सीट पर बैठाने की जिद पर अड़ा रहा। रूबी ने बताया कि पुलिसकर्मी ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब उन्होंने भी वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनका फोन कथित तौर पर छीन लिया गया। आरोप है कि फोन लौटाने को कहने पर पुलिसकर्मी ने रूबी की बड़ी बेटी को थप्पड़ मारा। विरोध करने पर रूबी पर हमला किया गया और उनके सिर पर वार किया गया। इससे काफी खून बहने लगा। हमलावर कर्मी ने उन्हें फर्श पर गिराकर मारपीट की। मां को बचाने आगे आई बेटियों के साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई।

रूबी का आरोप है कि नजीबाबाद स्टेशन पर आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन रोकी गई। उन्हें और उनकी बेटियों को ट्रेन से उतारकर थाने ले जाया गया। उन्हें शाम सात बजे से अगली सुबह चार बजे तक थाने में बिठाए रखा गया। इस अफरातफरी में नकदी और आभूषणों से भरा उनका बैग ट्रेन में ही छूट गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X