Ludhiana News:लूटपाट गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार – Three Suspects From A Robbery Gang Arrested
जगरांव। लुधियाना देहात पुलिस ने जगरांव और सुधार इलाके में लूटपाट व चोरी की वारदातें करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरजोत सिंह उर्फ जोत, शुभम और नेहा के रूप में हुई है। एसएसपी लुधियाना देहात अंकुर गुप्ता ने बताया कि आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट वाली सफेद ब्रेजा कार का इस्तेमाल करते थे। गिरोह ने मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, सिगरेट, नकदी और लैपटॉप चोरी किए। उन्होंने एक एटीएम तोड़ने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। पुलिस ने एक पिस्टल, खिलौना ग्लॉक, ब्रेजा कार और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
