रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:बम से उड़ाने की धमकी देने वाले इकराम की जमानत अर्जी खारिज – Ikram’s Bail Plea Rejected For Threatening To Blow Up A House

November 26, 2026


मुजफ्फरनगर। खतौली के देवीदास मोहल्ले में आगजनी और धमकी के मामले में आरोपी इकराम की जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोपी पर बम से उड़ाने की धमकी देने का भी आरोप है। अपर सत्र न्यायालय/त्वरित न्यायालय संख्या 3 की पीठासीन अधिकारी शिव कुमारी ने सुनवाई की।

वादी समीना ने पुलिस को बताया था का पहला निकाह 10 साल पहले इकराम से हुआ था और उनके दो बच्चे हैं। पंचायत में उसने 20 फरवरी 2022 को तलाक दे दिया। इसके बाद 30 अप्रैल 2023 को समीना का निकाह इरशाद अहमद से हुआ और वह खतौली के सद्दीक नगर में रहने लगी।

आरोप है कि तलाक के बाद भी इकराम उससे रंजिश रखता था। वह कई बार घर आकर जान से मारने और घर में जिंदा जलाने की धमकी दे चुका था। 10 मार्च को पीड़िता ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया और देखभाल के लिए बच्चों के साथ मायके चली गई।

उसका पति घर पर ताला लगाकर दूसरे मकान में चला गया। इसी बीच इकराम ने मकान में आग लगा दी, जिससे करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अभियोजन का आरोप है कि 16 अप्रैल को सुबह 9:58 बजे इकराम ने समीना को फोन कर धमकी दी कि वह बम या गैस सिलिंडर से मकान उड़ा देगा। बचाव पक्ष ने कहा कि वह निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है। अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X