रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:खाली प्लॉटों और झाड़ियों में छिपाई शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार – Liquor Hidden In Vacant Plots And Bushes; Three Smugglers Arrested

November 25, 2026


तीन जगह छापेमारी में 65 बोतल अवैध शराब बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पंचकूला पुलिस ने तीन स्थानों पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से देशी शराब की 65 बोतलें बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं।

एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा ने बताया कि 22 नवंबर को एंटी नारकोटिक सेल ने रामपुर सियुड़ी-सूरजपुर क्षेत्र में हाईवे के पास खाली प्लॉट से संजय कुमार (42) निवासी पिंजौर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 17 बोतल शराब मिली।

दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच-3 ने सेक्टर-5 स्थित विशाल मेगा मार्ट के पीछे झाड़ियों से 24 बोतल शराब बरामद कर शारिक खान निवासी पिंजौर को पकड़ा।

तीसरे मामले में 23 नवंबर को केसी सिनेमा के पीछे खाली जगह से अमरजीत निवासी सेक्टर-3 को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 24 बोतल शराब मिली।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X