Panipat News:आग से 4500 टन पराली राख – 4,500 Tonnes Of Stubble Reduced To Ash By Fire

पराली में लगी आग से उठती लपटे। स्रोत : सोशल मीडिया
November 22, 2026

पराली में लगी आग से उठती लपटे। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पराली के स्टॉक में आग लगने की घटना से करीब 4500 टन पराली जलकर नष्ट हो गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पराली राख में तब्दील हो गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
गांव भैंसवाल निवासी मोहित ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे उनके पराली के स्टॉक में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत डायल 112 के माध्यम से दमकल विभाग को सूचना दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया।
दमकल कर्मियों की मशक्कत के बावजूद पराली का स्टॉक पूरी तरह जल गया। इसका वजन लगभग 4500 टन है। समय रहते स्थिति को संभाले जाने और एहतियात के चलते किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग द्वारा स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग तेज होने के चलते पराली जल गई।
November 29, 2026
सनौली। अमर उजाला के ‘मेरा गांव मेरी शान’ अभियान के तहत शनिवार को उझा गांव की ओढ़ धर्मशाला में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें करीब 30 ग्रामीणों ने भाग लिया। चौपाल में गांव के इतिहास, विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट, पशु अस्पताल, लाइब्रेरी और बस्ती […]
November 28, 2026
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल परिसर से शनिवार सायं करीब साढ़े तीन बजे लोहे के एंगल चोरी करते एक युवक को अस्पताल स्टाफ ने पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी भाग गया। जिला नागरिक अस्पताल में तैनात एफएसओ रवि ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे एक युवक लोहे के एंगल ले जा रहा था। […]
November 28, 2026
कादिर राणा को सम्मानित करते पूर्व मेयर सुरेश वर्मा। स्वयं संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। शहर के कुटानी रोड निवासी कादिर राणा ने दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 हजार रुपये का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया […]
