रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pilibhit News:पीटीआर में एक साथ दिखे दो बाघ, रोमांचित हुए सैलानी – Two Tigers Spotted Together In Ptr; Tourists Thrilled
पीलीभीत

Pilibhit News:पीटीआर में एक साथ दिखे दो बाघ, रोमांचित हुए सैलानी – Two Tigers Spotted Together In Ptr; Tourists Thrilled

November 28, 2026


कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में इन दिनों जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को लगातार बाघों के दीदार हो रहे हैं। शुक्रवार को सफारी के दौरान पर्यटकों को एक साथ दो बाघ दिखाई दिए। अचानक सामने आए दोनों बाघों को देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे। पर्यटकों ने इस यादगार नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। अब दोनों बाघों के एक साथ दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में नया पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से ही जंगल सफारी को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह है। जंगल के प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों की मौजूदगी और बाघों के लगातार हो रहे दीदार सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। सफारी के दौरान बाघों के नजर आने से पर्यटकों का रोमांच और बढ़ रहा है। यही वजह है कि पीटीआर पहुंचने वाले सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

इस पर्यटन सत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंच रहे हैं। विदेशी सैलानी भी यहां की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को करीब से देखने के लिए आ रहे हैं। जंगल में बाघ, तेंदुए, हिरन और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की मौजूदगी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके साथ ही चूका पर्यटन स्थल और जंगल सफारी का अनुभव भी सैलानियों को खूब भा रहा है।

—–

वन्यजीव पर्यटन के नक्शे पर उभर रहा पीटीआर

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की पहचान अब बाघों के संरक्षण के साथ-साथ वन्यजीव पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में भी मजबूत हो रही है। सफारी के दौरान नियमित रूप से बाघों के दिखाई देने से पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा है। एक साथ दो बाघों के नजर आने का वायरल वीडियो भी इसी रोमांच को बयां कर रहा है। इससे वन्यजीव प्रेमियों के बीच पीटीआर को लेकर उत्सुकता बढ़ने के साथ ही स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती आमद उत्साहजनक है। उन्होंने सैलानियों से जंगल सफारी के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

पीटीआर में एक साथ दिखे दो बाघ। स्रोत- वीडियो ग्रेव

पीटीआर में एक साथ दिखे दो बाघ। स्रोत- वीडियो ग्रेव

पीटीआर में एक साथ दिखे दो बाघ। स्रोत- वीडियो ग्रेव

पीटीआर में एक साथ दिखे दो बाघ। स्रोत- वीडियो ग्रेव

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X