रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pratapgarh News:इलाज कराना है तो 15 किमी दूर जाना होगा – If You Want To Get Medical Treatment, You Will Have To Travel 15 Km
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:इलाज कराना है तो 15 किमी दूर जाना होगा – If You Want To Get Medical Treatment, You Will Have To Travel 15 Km

November 26, 2026


शिवगढ़ ब्लाक के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का वादा एक दशक बाद पूरा नहीं हो सका। आज भी इस क्षेत्र के मरीजों को इलाज कराने के लिए 15 किमी दूर रानीगंज या फिर 30 किमी का सफर तय कर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने जाना पड़ता है।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2015 में 14 हजार की आबादी वाले जामताली में सीएचसी निर्माण की अनुमति दी थी। 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही चिकित्सकों के लिए आवास तैयार करने की जिम्मेदारी शासन ने कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद प्रतापगढ़ परियोजना को देते हुए 6.22 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया था।

अप्रैल 2018 से भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था ने शुरू किया, मगर आज तक भवन बनकर तैयार नहीं हो पाया है। जबकि मार्च 2018 में कार्यदायी संस्था को भवन तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करना था।

भवन न मिलने की वजह से आज तक अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। मामूली इलाज के लिए 20 से 35 किमी का सफर मरीजों को तय करना पड़ रहा है।

सीएचसी भवन निर्माण की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का एक भी अधिकारी नहीं आता है। कार्यदायी संस्था के मजदूर कब आते हैं और कब जाते हैं, हम लोग बगल में रहते हैं पर पता नहीं पाते हैं। सीएचसी निर्माण की ओर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।-मुन्ना दुबे, जामताली

जामताली सीएचसी का निर्माण बीते 2015 से हो रहा है। अभी तक पूरा नहीं हो सका है। पूरा होने की उम्मीद भी नहीं दिखाई दे रही है। हम लोगों को इलाज कराने के लिए रानीगंज सीएचसी या फिर मेडिकल कॉलेज तक का सफर तय करना पड़ता है। मुफ्त इलाज के लिए 50 से 100 रुपये तक किराया चुकाना पड़ता है।-अमर सिंह, जामताली

भवन करीब-करीब तैयार हो गया है। दस प्रतिशत कार्य ही बाकी है। कार्यदायी संस्था को 25 दिसंबर तक भवन तैयार कर विभाग को हैंडओवर करने के लिए पत्र लिखा गया है। भवन मिलते ही संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।

डॉ. एस हैदर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी।

निर्माणाधीन  सीएचसी जामताली- संवाद

निर्माणाधीन सीएचसी जामताली- संवाद

निर्माणाधीन  सीएचसी जामताली- संवाद

निर्माणाधीन सीएचसी जामताली- संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X