रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:मेनलाइन का तार टूटने से 10 घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान – Power Supply Remained Off For 10 Hours Due To A Broken Mainline Wire; Consumers Faced Inconvenience

November 22, 2026


पट्टी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बनी तेरहमील गांव के पास शनिवार रात करीब दस बजे मेनलाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। इससे बिबियाकरनपुर, जयसिंहगढ़, महदेपुर व आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

रविवार सुबह आठ बजे मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। अचानक बिजली गुल होने से सैकड़ों उपभोक्ताओं की पूरी रात अंधेरे में कटी। सुबह तक आपूर्ति बहाल न होने के कारण घरों में पेयजल संकट गहरा गया। इस कारण लोगों के मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो गए। वहीं, रबी फसल की सिंचाई का काम भी प्रभावित होने से किसान परेशान रहे। ग्रामीणों ने रात में ही उपकेंद्र पर सूचना दी, जिसके बाद सुबह बिजली कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर टूटे तार को जोड़ा। जेई मुखराज ने बताया कि बनी तेरहमील गांव के पास मेनलाइन का तार टूटकर गिर गया था। सुबह टीम भेजकर फॉल्ट को दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X