Pratapgarh News:रायगढ़ ने धमोहन को 16 रन से हराया, आलोक बने मैन ऑफ द मैच – Raigarh Defeated Dhamohan By 16 Runs Alok Was Named Man Of The Match
बाबागंज के लोदीपुर में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन रायगढ़ और धमोहन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें रायगढ़ की टीम ने 16 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रायगढ़ की टीम ने निर्धारित सात ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी धमोहन की टीम निर्धारित सात ओवर में आठ विकेट पर 90 रन ही बना सकी।
इस तरह रायगढ़ ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। रायगढ़ के आलोक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मौके पर शिव बहादुर सरोज, सुरेंद्र, शैलेंद्र और अखिलेश आदि रहे।
