शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rajasthan:दुकान से लौट रहे किशोर को बदमाशों ने रोका, कार में भरकर ले गए, उल्टा लटकाकर पीटा; पुलिस दे रही दबिश – Rajasthan: Teenager Returning From A Shop Beaten Up By Miscreants After Being Taken To A Secluded Spot
करौली

Rajasthan:दुकान से लौट रहे किशोर को बदमाशों ने रोका, कार में भरकर ले गए, उल्टा लटकाकर पीटा; पुलिस दे रही दबिश – Rajasthan: Teenager Returning From A Shop Beaten Up By Miscreants After Being Taken To A Secluded Spot

November 1, 2026


Rajasthan: Teenager returning from a shop beaten up by miscreants after being taken to a secluded spot

थाना करौली

विस्तार

करौली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर के साथ कथित तौर पर अपहरण कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। किशोर के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नाबालिग को कथित रूप से कार में डालकर जंगल ले गए

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित के पिता ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र एक मिठाई की दुकान पर मजदूरी करता है और उसी से परिवार का पालन-पोषण होता है। 28 जून की शाम करीब 6 बजे वह रोज की तरह काम से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गुडला निवासी अभिषेक गुर्जर अपने तीन-चार साथियों के साथ मिला और उससे दुकान से पैसे लाने का दबाव बनाने लगा। किशोर द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उसे जबरन एक कार में बैठा लिया और गुडला बांध के पास जंगल में ले गए।

पढे़ं: सब्जी मार्केट के बाहर निगम की कार्रवाई का विरोध, फल-सब्जी विक्रेताओं ने जगह छोड़ने से किया इनकार

बेरहमी से मारपीट और वीडियो बनाने का आरोप

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जंगल में आरोपियों ने नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसे जमीन पर पटक-पटक कर पीटा तथा उल्टा लटकाकर भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में घायल किशोर के हाथ, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार जिला अस्पताल करौली में चल रहा है।

मोबाइल और घड़ी भी ले जाने का आरोप

रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके पुत्र का मोबाइल फोन और घड़ी भी अपने कब्जे में ले ली। साथ ही परिवार ने अपनी सुरक्षा की मांग भी की है। मामले को लेकर  करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और उनकी तलाश जारी है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X