Rewari News:केशव हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक छह पकड़े गए – Another Accused In The Keshav Murder Case Arrested; Six Have Been Caught So Far
रेवाड़ी। गांव सुंदरोज निवासी केशव शर्मा हत्याकांड में सीआईए की टीम ने एक और आरोपी गांव सुंदरोज निवासी आकाश उर्फ खबला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
30 सितंबर को रामपुरा थाना पुलिस को गांव सुंदरोज निवासी राम शर्मा ने शिकायत दी थी कि वह अपने भाई केशव शर्मा के साथ पिकअप से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइकों पर सवार नितिन उर्फ नेता, आकाश, दीपांशु और संजय उर्फ टोनी ने पीछा किया। आरोपियों ने पिस्तौल और तलवारों से लैस होकर उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।
इस दौरान केशव से सोने की चेन, अंगूठी और 50 हजार रुपये छीन लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर में घुसकर पथराव किया, जिसमें दोनों भाई घायल हो गए।
गंभीर हालत में केशव शर्मा को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी थीं।
पुलिस ने पहले इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए चार डंडे बरामद किए गए थे। अब सीआईए रेवाड़ी ने मंगलवार को आकाश उर्फ खबला को भी गिरफ्तार कर लिया।
